{"_id":"58b073534f1c1b1b4bb23ddc","slug":"who-will-vote-to-curb-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने वाले को देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने वाले को देंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
लोढ़ी में विधानसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला के मंथन कार्यक्रम में विचार विमर्श करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के विधानसभा चुनाव में चार चरणों का मतदान हो चुका है। सातवें और अंतिम चरण का मतदान आठ मार्च को होगा। इसमें सोनभद्र की चार सीटों के लिए भी वोट पड़ेंगे। इस बार कुल 51 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी अपनी प्राथमिकताओं को गिनाकर वोट मांग रहे हैं, लेकिन जनता वोट देने से पहले विचार कर रही है कि उनका वोट किसको जाएगा। इसी के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय से सटे लोढ़ी ग्राम पंचायत में लोगों ने बैठक कर चुनावी चर्चा की। बुनियादी समस्याओं से लेकर पर्यावरण, पर्यटन, रोजगार समेत अन्य मुद्दों पर राय-मशविरा की। निष्कर्ष निकाला कि जन प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की पहल करते हुए पहले प्रति वर्ष अपनी आय घोषित करे। निर्णय लिया कि जाति और धर्म की राजनीति से इतर स्वच्छ छवि के व्यक्ति को वोट देकर जन प्रतिनिधि चुना जाएगा।