फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   youth injured after colliding with vehicle of mining officer in Sonbhadra police filed FIR against injured

UP News: सोनभद्र में खान अधिकारी के वाहन से टकराकर युवक जख्मी, ट्रक चालकों ने लगाया ये आरोप; घायल पर केस दर्ज

Tue, 24 Jun 2025 10:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 24 Jun 2025 10:28 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में लोढ़ी बैरियर के पास खान अधिकारी के वाहन से टकराकर युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने बताया कि खनन की गाड़ियों को युवक पास कराता था, अधिकारी की गाड़ी देख कर भाग रहा था, इसी दौरान जख्मी हुआ। 

विज्ञापन
youth injured after colliding with vehicle of mining officer in Sonbhadra police filed FIR against injured
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत लोढ़ी में खनन बैरियर के पास मंगलवार को खान अधिकारी के वाहन से टकराकर एक युवक घायल हो गया। उसके सिर व कमर में गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्रक मालिकों ने जान बूझकर वाहन से कुचलने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने युवक को पासर (खनन की गाड़ियों को पास कराने वाला) बताते हुए भागने के दौरान वाहन से टकराकर जख्मी होने की बात कही है। युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह मंगलवार को वाहनों की जांच कर रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान दशरथ सिंह नाम का युवक वहां पहुंचा। अचानक खान अधिकारी के सरकारी बोलेरो की चपेट में आने से जख्मी हो गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


ट्रक मालिकों ने लगाया ये आरोप
घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ट्रक मालिक अस्पताल पहुंचे। उनका कहना था कि घटना के वक्त खान अधिकारी और उनका ड्राइवर वाहन में मौजूद थे। जानबूझकर युवक को बोलेरो से टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि युवक अवैध रूप से खनिज लदे ओवरलोड व बिना परमिट के वाहनों को पास कराने का काम करता है। उसके विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; IIT BHU Research: आईआईटी का सेंसर बताएगा हड्डी का कैंसर, स्मार्टफोन से भी होगी जांच; यूके में प्रकाशित हुआ शोध

खनन बैरियर पर रुटीन जांच के दौरान खान अधिकारी को देखकर युवक वहां से भागने लगा। इस दौरान वह खान अधिकारी के वाहन से टकराकर जख्मी हो गया। खान अधिकारी की तहरीर पर युवक के विरुद्ध अवैध रूप से बिना परमिट वाहनों को पास कराने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed