{"_id":"68617cef102c503d56045702","slug":"when-the-temperature-dropped-due-to-rain-the-demand-for-electricity-decreased-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-130525-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बारिश से तापमान लुढ़का तो घट गई बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बारिश से तापमान लुढ़का तो घट गई बिजली की मांग
विज्ञापन
प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के बाद रविवार को तापमान गिर गया, जिससे बिजली की मांग भी लुढ़क गई।
दिन में निगम सहित सभी इकाइयों से थर्मल बैकिंग कराई गई। निगम की अनपरा परियोजना से 1216 मेगावाट और एमईआईएल से 578 मेगावाट का थर्मल बैकिंग कराया गया।
शनिवार की देर रात पीकआवर में बिजली की अधिकतम मांग 29419 मेगावाट दर्ज किया गया था। बारिश के कारण प्रदेश का तापमान गिर गया और कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। इस कारण रविवार की सुबह बिजली की मांग पीकआवर की मांग से आधी हो गई।
इस बीच निगम की अनपरा अ परियोजना से 294 मेगावाट, ब परियोजना से 463 मेगावाट और द परियोजना से 459 मेगावाट, निजी क्षेत्र की एमईआईएल समूह की 1200 मेगावाट की अनपरा एनर्जी लिमिटेड से 578 मेगावाट का थर्मल बैकिंग कराया गया। पीकआवर में बीती रात 500 मेगावाट की अनपरा की पांचवीं इकाई से 502 मेगावाट, छठवीं इकाई से 502 मेगावाट और सातवीं इकाई से 505 मेगावाट का रिकाॅर्ड उत्पादन किया गया। रविवार की देर शाम बिजली की अधिकतम मांग 17519 मेगावाट रही।