फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When the fianc refused to marry, the young man committed suicide by consuming poison

मंगेतर ने शादी से किया इनकार तो युवक ने जहर खाकर दी जान

Thu, 07 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
When the fianc refused to marry, the young man committed suicide by consuming poison
दुद्धी कस्बा निवासी युवक की बृहस्पतिवार को विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। डेढ़ साल पहले उसकी शादी तय हुई थी। मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने यह कदम उठा लिया। घटना से लोग स्तब्ध हैं। परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

दुद्धी में मुंसिफ कोर्ट के ठीक सामने चाय एवं फास्टफूड की दुकान चलाने वाले राजन कुमार की शादी चोपन क्षेत्र की एक युवती से तय थी। डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों की सगाई हुई थी। इसी साल शादी होनी थी। राजन के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि कुछ दिनों से राजन और उसकी मंगेतर के बीच अनबन चल रही थी। बुधवार को मंगेतर ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। राजन इससे दुखी था और उसने कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन उसे सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर जिंदगी और मौत से लड़ रहे राजन की सांसें थम गईं। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए। राजन की मां का बचपन में ही निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed