फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When the doctor stopped the treatment after complaining, the father started dressing himself.

Sonebhadra News: शिकायत करने पर डॉक्टर ने बंद किया इलाज तो पिता ने खुद की ड्रेसिंग

Tue, 08 Oct 2024 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
When the doctor stopped the treatment after complaining, the father started dressing himself.
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग और ओटी में चिकित्सकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। डीएम और सीएमएस से डॉक्टर पर अच्छे से इलाज नहीं करने की शिकायत करने के बाद डॉक्टर दो दिन से दुर्घटना में घायल मरीज का उपचार बंद कर दिए हैं। घायल पुत्र को 15 दिन से लेकर अस्पताल में भर्ती पिता ने खुद से पुत्र की ड्रेसिंग की।
विज्ञापन



जुगैल के जमगल निवासी बाबूलाल का बेटा कृष्ण कुमार सड़क हादसे में घायल को गया था। वह 25 सितंबर से जिला अस्पताल में भर्ती है। इस बीच सीएमएस और फिर डीएम को सोमवार को प्रार्थना पत्र सौंपकर बाबूलाल ने अस्पताल के सह आचार्य पर गंभीर आरोप लगाया था। बताया कि ऑपरेशन के बदले 40 हजार की डिमांड की जा रही है। जो सामग्री मंगानी है उसकी बाजार में कीमत काफी कम है। वह तीस हजार देने को तैयार हैं। उसे परेशान किया जा रहा है। बेटे की एक उंगली भी बेहतर उपचार न होने से सड़कर निकल गई।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत के बाद उसे रेफर जाने का दबाव बनाया जाने लगा। वहीं तेज दर्द के बावजूद नाराज चिकित्सक और स्टाफ ने सोमवार से दवा-इलाज भी बंद कर दिया। हताश पिता ने मंगलवार को एक बार फिर से डीएम कार्यालय पहुंच कर मदद की गुहार लगाई। बताया कि डीएम ने चिकित्सकों से स्टीमेट लिखवाकर लाने के लिए कहा है, जिससे प्रशासन अपने स्तर से पार्ट्स उपलब्ध करा दे। हालांकि चिकित्सक कुछ भी लिखित देने को तैयार नहीं हैं। इसके लिए वह मंगलवार को ही सीएमएस से भी मिले। हालांकि वहां भी सिर्फ आश्वासन मिला। आरोप है कि रविवार की रात से बेटे का उपचार बंद कर दिया गया है। तीन दिन से ड्रेसिंग भी नहीं हो रही है। ऐसे में मंगलवार को उसने खुद अपने हाथ से पुत्र की ड्रेसिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ऑपरेशन के लिए रुपये मांगने का आरोप
ओबरा के परसोई निवासी मंतोरिया 70 कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती है। उसे सोमवार को ओटी में ले जाया गया। मगर ऑपरेशन नहीं हुआ। पैर में सड़न होती जा रही है। बताया कि जिसने पैसा दिया उसका काम हो गया। ओटी में उससे पैसे की मांग की गई। बताया कि जो पैसे नहीं दे रहा है, उसका काम सही से नहीं हो रहा है। हाथ का कैनूला भी निकला है। कोई लगा नहींं रहा। मंगलवार की भोर में कुछ लोग आए थे। जो गाड़ी आने की बात कर दूसरे अस्पताल ले जाने को बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed