फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When his father scolded him, the teenager committed suicide by hanging himself.

Sonebhadra News: पिता ने डांटा तो किशोर ने फंदा लगाकर दी थी जान

Wed, 29 Jan 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
When his father scolded him, the teenager committed suicide by hanging himself.
डोडहर गांव में किशोर राजू पाल की मौत के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। पहले हत्या की आशंका जताने वाले परिजनों ने अब पुलिस को बयान में डांट फटकार से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस को गुमराह करते हुए उन्होंने खुद शव को उतारकर नीचे रख दिया था।
विज्ञापन

15 वर्षीय राजू पाल का मंगलवार को घर से 800 मीटर निर्माणाधीन मकान के पास एक टीनशेड के कमरे में शव मिला था। उसका शव जमीन पर पड़ा था और गले पर रस्सी का निशान था। इस आधार पर पिता श्यामलाल ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

बुधवार को पिता श्यामलाल व चाचा बच्चन लाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गत सोमवार को राजू अपने पिता को बिना बताए बाइक लेकर कहीं चला गया था। लौटने पर राजू को पिता ने जमकर डांट लगाई थी। इससे क्षुब्ध होकर वह निर्माणाधीन मकान पर सोने की बात कह घर से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में बगल में ही पशु बांधने वाले टिन शेड के मकान में जाकर बल्ली के सहारे नायलान की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने देखा तो डर के मारे आनन-फानन शव को फंदे से उतार कर जमीन पर रख दिया था और सूचना प्रधान व पुलिस को दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सख्ती बरती तो परिजनों ने सच्चाई बयां की। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि किशोर के पिता व चाचा ने थाने आकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला कसने से ही मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed