फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When DM took cognizance, the health department sealed the dispensary.

Sonebhadra News: डीएम ने संज्ञान लिया तो स्वास्थ्य विभाग ने किया दवाखाना सील

Sat, 21 Dec 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
When DM took cognizance, the health department sealed the dispensary.
पैर में लगे मामूली चोट का इलाज कराने पहुंचे बालक की झोलाछाप के इलाज से मौत के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाखाना को सील कर दिया। झोलाछाप मौके से फरार हो गया। देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप के खिलाफ बीजपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पिंडारी ग्राम पंचायत के टोला मनरहवा निवासी अभिषेक (8) को बृहस्पतिवार को घर के पास खेलते समय पैर में पाइप से चोट लग गई थी। परिजन उसे गांव में ही बंगाली दवाखाने पर ले गए। वहां कथित चिकित्सक ने मना करने के बाद भी घाव सूखने के लिए बालक को इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद अभिषेक की तबीयत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने लगा और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद डीएम बद्रीनाथ सिंह ने इसका संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिंद के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed