फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When accountants will be suspended in the area are not

क्षेत्र में नहीं रहे लेखपाल तो किए जाएंगे निलंबित

Thu, 28 Jul 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Thu, 28 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
 जिला प्रशासन ने लगातार बारिश से होने वाली क्षति को लेकर अधीनस्थों को अलर्ट किया है। लेखपालों को लगातार बारिश के दौरान क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया गया है। डीएम सीबी सिंह ने चेताया है कि यदि बारिश के दौरान लेखपालों का मोबाइल लोकेशन क्षेत्र में नहीं पाया गया तो वे निलंबित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों के बाद 2016 में जिले में मूसलाधार बारिश हुई है। अत्यधिक बारिश होने से गांवों के तालाब, बंधी, बांध, नाला और नदियों मेें पानी भर गया है। गर्मी के दिनों में जलस्तर नीचे चले जाने से पानी छोड़ चुके करीब 17 हजार इंडिया मार्का हैंडपंपों ने पानी देना शुरू कर दिया है। बारिश से पिछले दिनों कोन थाना क्षेत्र के पिपरखाड़ समेत अन्य गांवों में कई पुलिया और रपटा बह गया था। यहां तक झारखंड और यूपी को जोड़ने वाले मार्ग पर करीब दो फीट पानी होने से जिला प्रशासन ने घंटों आवागमन ठप करा दिया था। 
विज्ञापन



बारिश से कई कच्चे मकान धराशायी हो गए । लेकिन  लेखपालों ने इसकी रिपोर्ट अभी तक अपने उच्चाधिकारियों को नहीं दी है। भीषण बारिश होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित गांवों को चिह्नित कर वहां बाढ़ शरणालय बनाने की तैयारी में जुट गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने राबट्र्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील के एसडीएम को लेखपालों को 24 घंटे क्षेत्र में तैनात रखने का निर्देश दिया है। लेखपालों की जिम्मेदारी  है कि बारिश से किसी का मकान गिरता है या कोई नुकसान होता है तो उसकी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को उपलब्ध कराएं। डीएम सीबी सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि बारिश के दौरान लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र  में मौजूद रहेेंगे। जरूरतपड़ने पर सर्विलांस से लेखपालों  के मोबाइल का लोकेशन पता लगाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed