फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wheat kept in the open gets drenched in rain

उठान न होने से खुले में रखा गेहूं बारिश से भींगा

Sun, 13 Jun 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Wheat kept in the open gets drenched in rain
क्रय केंद्रों पर डंप गेहूं का उठान नहीं होने से अधिकांश समितियों पर गेहूं खुले में रखा हुआ है। ऐसे में बारिश होने पर गेहूं भीग रहा है। इससे गेहूं नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं टोकन सिस्टम से खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं।15 जून तक ही गेहूं खरीद होना है।
विज्ञापन

विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में गेंहूं खरीद के लिए कुल 57 केंद्र खोले गए है। एक अप्रैल से क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की जा रही है जो 15 जून तक की जाएगी। सिर्फ दो दिन सोमवार और मंगलवार को ही गेहूं की खरीद होनी है, ऐसे में क्रय केंद्रों के बाहर नंबर लगाए किसान खरीद को लेकर परेशान है। उनका कहना है कि टोकन सिस्टम फेल होने की वजह से क्रय केंद्रों पर मनमानी तरीके से खरीद हो रही है। ऐसे में टोकन के हिसाब से एक महीने बाद भी किसानों की गेहूं नहीं उतर पाई है। क्रय केेंद्रों पर अब तक तकरीबन 12 हजार किसानों से गेहूं खरीद किया जा चुका है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर गेहूं तौल कराने के लिए इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि टोकन जारी होने के 15 से 20 दिन बाद भी गेहूं तौल नहीं हो सकी है। गेहूं तौल न होने तथा बिना मौसम बारिश होने से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन केंद्रों पर हो रही है, जहां किसान जमीन पर गेहूं रखकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। गया रतवल साधन सहकारी समिति पर कई किसानों का गेहूं जमीन पर रखा हुआ है। जो शनिवार और रविवार को हुई बारिश से भींग गया है। क्रय केंद्र प्रभारी आनंद मोहन का कहना है कि गेहूं का उठान न होने से किसानों से खरीद किया गया गेहूं बाहर रखा है। जिसे तिरपाल से ढकवाया गया है। लेकिन तेज बारिश होने से नीचे से गेहूं भीग जा रहा है। बारिश की वजह से कई क्विंटल गेहूं भीगने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं बचाने के लिए परेशान दिखे किसान
जिले में बिना मौसम के शनिवार को तेज बारिश हुई। रविवार को भी दोपहर में बारिश हुई। बारिश शुरू होने पर गेहूं बचाने के लिए रॉबर्ट्सगंज ब्लाक के ममुआ गांव स्थित गया रतवल क्रय केंद्र पर किसान प्रयास करते दिखे। यहाँ जमीन पर कई किसानों का गेहूं रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed