फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   WhatsApp monitoring, where is the dirt in the city

व्हाट्सएप से हो रही निगरानी, नगर में कहां है गंदगी

Sat, 12 Mar 2022 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp monitoring, where is the dirt in the city
जिले के सभी निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान शुरू हो गया है। निकायों को स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए प्रशासन की तरफ से काम किया जा रहा है। अधिकारी एवं कर्मचारी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्वच्छता को लेकर निगरानी कर रहे हैं। नगर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के सुझाव को ध्यान में रखकर साफ-सफाई एवं कूड़ा उठान कराया जा रहा है। इसके साथ ही वार्डों में जाकर सूखा एवं गीला कूड़ा निस्तारण के संबंध में लोगों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र के साथ ही सात नगर पंचायतों में एक मार्च से स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान शुरू हो गया है। इस वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 7500 अंकों का है। पिछले वर्षो की तुलना में इस साल 1500 अंक बढ़ाया गया है। इसलिए इस वर्ष का स्वच्छता सर्वेक्षण कठिन है। इसमें नई कॉलम सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज जुड़ा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले वर्षों से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए निकायों के अधिशासी अधिकारी, सफाई नायक के साथ ही वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठान कर रहे और सफाई कर रहे सफाईकर्मियों की टोली प्रतिदिन सुबह एक वार्ड में जाकर लोगो को जागरूक रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय क्षेत्र के जिला प्रबंधक नीरज कुमार के मुताबिक नगर पालिका परिषद सोनभद्र के साथ ही नगर पंचायतों में डोर टू डोर कूड़ा उठान कराया जा रहा है। वार्डों में नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही लोगों को सूखा एवं गीला कूड़ा निस्तारण के संबंध में पंफलेट बांटकर जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही सफाईकर्मियों को सुरक्षा किट वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed