{"_id":"6519cc03a935a38ed606b564","slug":"what-will-be-left-if-the-dreams-start-dying-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-4155-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: क्या बचेगा जो ख्वाब मरने लगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: क्या बचेगा जो ख्वाब मरने लगे...
विज्ञापन
राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र के तत्वावधान रविवार को राबर्ट्सगंज में कवि गोष्ठी और अनपरा स्थित अवधूत भगवान राम पीजी कॉलेज हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि गोष्ठी में वक्ताओं ने हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय संचेतना समिति की तरफ से राबर्ट्सगंज नगर स्थित शिवनारायण के आवास पर कवि गोष्ठी की गई। अध्यक्षता पारसनाथ मिश्र व संचालन अशोक तिवारी ने किया। गोष्ठी मे रामनाथ शिवेंद्र, जगदीश पंथी, सुशील राही, ईश्वर विरागी, सुधाकर ,अमरनाथ अजेय, प्रद्युम्न कुमार तिवारी, धर्मेंश चौहान, दयानंद दयालु, अनुपम वाणी, दिवाकर, राकेश शरण मिश्र, अब्दुल हई, शिव नारायण, दीपक केसरवानी आदि कवियों ने शृंगार, ओज, वीर रस, हास्य, करुण रस की कविता, गीत, गजल, छंद, मुक्तक सुनाकर वाहवाही लूटी। इस अवसर पर शैलेन्द्र वर्मा, ज्योति व बजरंग जायसवाल, अर्पित वर्मा आदि रहे। वहीं अनपरा स्थित अवधूत भगवान राम पीजी कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी हुई। यह आयोजन दो सत्रों में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने किया। पहले सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुनील विक्रम सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय हिंदी विभाग व विशिष्ट अतिथि प्रो.धीरेंद्र कुमार पटेल रहे l द्वितीय सत्र काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि अहमद निसार जौनपुरी, राष्ट्रीय कवि डॉ प्रतीक मिश्रा, अमित प्रकाश सिंह, अब्दुल कयूम विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे l
प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत अपने काव्यात्मक अंदाज में करते हुए हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला l मुख्य अतिथि प्रो. सुनील ने हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा पूर्ण रूप से दिए जाने की मांग सरकार से की। अहमद निसार ने अपनी पंक्तियों लोग नींद को बर्बाद करने लगे, क्या बचेगा जो ख्वाब मरने लगे सुनाकर वाहवाही लूटी l
विज्ञापन
प्रो.धीरेंद्र कुमार पटेल ने अपनी कविता खिड़कियां सुनाकर लोगों की तालियां बटोरी। डॉ प्रतीक मिश्रा, अमित प्रकाश सिंह ने भी अपनी रचना सुनाकर माहौल खुशनुमा कर दिया l प्रथम सत्र के गोष्ठी का संचालन डॉ. अभय शंकर द्विवेदी व दूसरे सत्र का संचालन इं.आरपी सोनकर ने किया l इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ अजय कुमार सिंह, डॉक्टर नीरज कुमार श्रीवास्तव, डॉ प्रीति मौर्य, डॉ विजय प्रकाश सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह परिहार, डॉ. जयशंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।