फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Were acclaimed dance , song performances

सराही गईं नृत्य, गीत की प्रस्तुतियां

Thu, 05 Feb 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 05 Feb 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Were acclaimed dance , song performances
हंसवाहिनी इंटर कालेज कसयां में गुरुवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र दूबे ने अतिथि कक्ष का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


युवा कल्याण अधिकारी अशोक उपाध्याय ने विद्या की देवी सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


शिवशंकर गुप्ता ने भजन और अमित, सुमित, हिमांशु, शुसक्त, रजनीश, अमन, विवेक, पवन और संदीप ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।

वहीं, खुशनुमा, प्रद्युम्न, अमित, सुमित, हिमांशु, कुशल, राहुल, पवन, गौरव और संदीप ने नृत्य कर वाहवाही लूटी। ज्योत्सना, रीना, सुप्रिया, पुष्पाजंलि, वर्टिका, सीमा, दीक्षा, संगीता मिश्रा, प्रितम, नीशा, प्रियंका ने सामूहिक नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में विधायक ने कहा कि नृत्य, गीत में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के मानसिक क्षमता का विकास होता है। विशिष्टि अतिथि राबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं।


अध्यक्षता पारसनाथ सिंह और संचालन अरूण पति त्रिपाठी ने किया। प्रबंधक राजेश मिश्रा, प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सुशील चौबे, लालजी तिवारी, संगीता श्रीवास्तव मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed