फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Welcome to the President of Wrestling Federation of India

Sonebhadra News: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष का स्वागत

Fri, 04 Apr 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the President of Wrestling Federation of India
रेणुकूट। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू बृहस्पतिवार की देर शाम रेणुकूट पहुंचे। वहां लोगों ने उनका स्वागत किया। शक्तिनगर से लौटते समय उनका काफिला मुर्धवा में स्थित एक स्कूल में रुका। यहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। विद्यालय में सहजानंद योग समिति की तरफ से उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए नए पहलवानों को तराशने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में होनहार पहलवानों की बड़ी संख्या है। बस उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है। कुश्ती सिर्फ मनाेरंजन का खेल नहीं, बल्कि रोजगार का भी जरिया बन रहा है। संजय सिंह बबलू ने कहा कि एशिया चैंपियनशिप में भारत को दस पदक मिले हैं। यह पहलवानों की प्रतिभा का ही असर है। लगातार पांच ओलंपिक खेल में कुश्ती ही मेडल दे रहा है। उन्होंने कुश्ती महासंघ में विवादों की अटकलों को खारिज किया। कहा कि संघ अब विवादों से पूरी तरह दूर हो चुका है। उन्होंने कहा कि मन और तन स्वस्थ रहेगा तभी युवा नशे की तरफ नहीं जाएंगे। कुश्ती में गद्दे का प्रयोग होने से लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। वाराणसी में सात बच्चियां नेशनल स्तर कुश्ती लड़ रही हैं। इस मौके पर आशीष सिंह, अजय राय, अरुण तिवारी, पीके राय, सुभाष राय, विनय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed