फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Weather Update Sonbhadra temprature dropped below by hilly cities at two degree Celsius

Weather Update: पहाड़ी शहरों से नीचे गिरा सोनभद्र का पारा, दो डिग्री सेल्सियस से कांप उठे लोग

Sat, 07 Jan 2023 08:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Jan 2023 08:55 PM IST
सार

सोनभद्र में शनिवार इस सीजन का सबसे ठंड दिन तो रहा ही, इसके साथ ही दो साल का रिकॉर्ड भी टूट गया है। न्यूनतम पारा 2.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

विज्ञापन
Weather Update Sonbhadra temprature dropped below by hilly cities at two degree Celsius
सोनभद्र में ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो वर्ष बाद यूपी के सोनभद्र जिले का न्यूनतम पारा 2.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। शनिवार इस सीजन का सबसे ठंड दिन तो रहा ही, इसके साथ ही दो साल का रिकॉर्ड भी टूट गया है। इससे पहले वर्ष 2021 में 14 जनवरी को 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़का था। वहीं 2019 में 30 दिसंबर को 0.8 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को दिन में धूप के बाद भी सर्द हवाओं ने ठंड से राहत नहीं दी। ठंड से पशु-पक्षी के साथ जनजीवन बेहाल हो गया है।  

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम पारा 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह तापमान भोर में चार से पांच बजे के बीच रहा। वहीं दोपहर में करीब दो बजे अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

सर्द हवाओं के चलते गलन से राहत नहीं

सुबह नौ बजे तक आसमान में घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप निकलने पर धीरे-धीरे कोहरा छंटा और धूप निकली। धूप निकलने के बाद भी पूरे दिन चली सर्द हवाओं के चलते गलन से राहत नहीं मिला। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दो वर्ष बाद दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 14 जनवरी वर्ष 2021 को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था। तब अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वर्ष 2019 में 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था, तब अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। नगर पालिका सोनभद्र के ईओ विजय कुमार यादव ने बताया कि नए साल से ही ठंड बढ़ी है।

इसे देखते हुए धर्मशाला चौक, रैन बसेरे, बढ़ौली चौक, सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल परिसर, चंडी तिराहा, मेन चौक, गुरुद्वारा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, रामलीला मैदान गेट के सामने सहित करीब 50 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। कई वार्डों में भी अलाव जलवाया जा रहा है।

2002 में माइनस में पहुंचा था पारा

Weather Update Sonbhadra temprature dropped below by hilly cities at two degree Celsius
कड़ाके की ठंड में ट्रेन का इंतजार - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक जिले में सबसे कम तापमान वर्ष 2002 में -0.7 (माइनस) डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। 18 साल बाद वर्ष 2019 में 30 दिसंबर को जिले का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था। अब इस सीजन का सबसे कम तापमान शनिवार को 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed