फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Weather havoc in sonbhadra Kanhar dam water level increased three meters six hours all gates opened

मौसम का कहर: छह घंटे में तीन मीटर बढ़ा कनहर बांध का जलस्तर, खोले गए सभी 16 फाटक; चार गांव डूबे

Sat, 03 Aug 2024 06:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 06:46 PM IST
सार

Sonbhadra News: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण नीचले क्षेत्रों और गांवों में दहशत का माहौल है। वहीं, कनहर बांध के 16 गेट खोल दिए जाने से कई गांव भी जलमग्न होने के कगार पर हैं। साथ ही चार गांव डूब गए हैं। तेज गति से बांध का पानी निकाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Weather havoc in sonbhadra Kanhar dam water level increased three meters six hours all gates opened
कनहर बांध में खोले गए गेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश से कनहर नदी उफान पर है। पहाड़ों से पानी आने के बाद नदी में पानी बढ़ने के कारण कनहर बांध का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए शनिवार को कनहर बांध के सभी 16 फाटक खोल दिए। तेज गति से पानी बांध से निकाला जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण छत्तीसगढ़ से आने वाली कनहर नदी उफना गई है। उसकी सहायक पांगन, ठेमा व लौआ नदी में भी पानी बढ़ गया है। ऐसे में कनहर बांध में पानी भरने से प्रशासन अलर्ट है। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बाढ़ कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


अमवार के फील्ड हॉस्टल में बने बाढ़ नियंत्रण कक्ष से छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज, खुरी, त्रिशूली से नदी के जलधारा की हर घंटे जानकारी ली जा रही है। बांध का आरएल (क्रेस्ट) लेबल 12 बजे तक 253 मीटर था, जो 2 बजे तक 255 मीटर तक हो गया। शाम करीब छह बजे यह 256 मीटर तक पानी पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस लेवल तक बांध में पानी रोकने से सुगवामान, सुंदरी, कोरची, भिसूर चार गांव डूब गए हैं। क्रेस्ट लेबल 256 मीटर तक पानी बांध में आने का मतलब पांच मीटर की रफ्तार से बांध का पानी नीचे गिर रहा है। इसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रही।


तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र यादव ने डूब क्षेत्र के लेखपालों और सिंचाई विभाग के अवर अभियंता नंदलाल यादव के साथ अलग-अलग गांव में भ्रमण कर रहे हैं। किसी भी विस्थापित को कोई असुविधा न हो इसलिए प्रशासन मुस्तैदी में लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed