फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Weather changed suddenly, heavy storm- rain fell on many trees

Sonebhadra News: अचानक बदला मौसम, तेज आंधी- बारिश में गिरे कई पेड़, चार वाहन क्षतिग्रस्त, रास्ता जाम

Sun, 18 May 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Weather changed suddenly, heavy storm- rain fell on many trees
जिले में शनिवार की दोपहर बाद तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी में कई विशाल पेड़ धराशाई हो गए। रेणुकूट में राधाकृष्ण मंदिर के पास दो पेड़ गिरने से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

म्योरपुर में सड़क पर गिरे पेड़ के चलते आवागमन बाधित रहा। बिजली के पोल और तार टूटने से पिपरी उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। आंधी में घरों के ऊपर लगे शेड, छप्पर भी उड़ गए। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन

सुबह से बने उमस के बीच दोपहर बाद अचानक मौसम बदला। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। रेणुकूट के मुर्धवा में राधा कृष्ण मंदिर के समीप रामजी मिश्रा गली के बगल में एक कदंब और एक जामुन का पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके नीचे दबकर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मोटर मैकेनिक इम्तियाज ने बताया कि गैराज के बाहर खड़े तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए। वहीं महेश कुमार सैनी के दरवाजे पर खड़ी कार भी पेड़ की जद में आ गई। तेज आंधी के साथ तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा।
कुछ देर बाद ही हुई तेज धूप से लोग उमस से बेहाल हो उठे। उधर, म्योरपुर में आंधी और बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ। बड़ी संख्या में पेड़ों के गिरने के कारण विद्युत तार टूट गए और खंभे भी जमींदोज हो गए।
म्योरपुर-दुद्धी मार्ग पर झारो गांव के पास सड़क पर पेड़ गिरने के कारण आवागमन ठप हो गया। ग्रामीणों की मदद से पेड़ काट कर हटाने के बाद दो घंटे बाद जाकर जाम खुला। इस दौरान कई बसें भी फंसी रही।

आंधी के कारण लोगों के छप्पर भी उड़ गए, जिससे काफी नुकसान उठाना पड़ा। बिजली के खंभे व तार टूटने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने शनिवार शाम को मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed