फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Weather changed suddenly, fog remained till 10 in the morning

Sonebhadra News: अचानक बदला मौसम, सुबह दस बजे तक छाई रही धुंध

Sun, 12 Nov 2023 07:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Weather changed suddenly, fog remained till 10 in the morning
सोनभद्र। मौसम में रविवार को बदलाव हुआ। कोहरे की चादर वातावरण में छाई रही। सुबह 10 बजे तक धुंध की परत छाए रहने से लोग हतप्रभ थे। कुछ लोग इसे प्रदूषण का भी असर मानत रहे। हालांकि विशेषज्ञ इसे मौसम में बदलाव ही बता रहे हैं। नमी के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को एक्यूआई 165 के आसपास दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इसके बावजूद दिन में अमूमन मौसम साफ रहा है। रविवार को स्थिति इससे अलग थी। सुबह ही घना कोहरे की चादर चारों तरफ फैली हुई थी। सुबह दस बजे तक नगरीय क्षेत्र और हाईवे पर कोहरा बना रहा। वाहनों को हेडलाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। हवाओं का रूख भी बदला हुआ था। शनिवार को जहां तेज ठंडी हवाएं चल रही थीं तो रविवार को उनका प्रवाह कम था। थोड़ी गर्मी भी महसूस की गई। इसके चलते कई जगह लोग पंखा चलाकर काम करते दिखे। उधर, वातावरण में इस बदलाव के लिए लोग प्रदूषण को भी कारण बताते रहे। उनका कहना था कि पटाखों के बेतहाशा प्रयोग ने माहौल बदला है। धुंध इसी का प्रभाव है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि वातावरण में छाई धुंध कोहरे का रूप है। अब मौसम में बदलाव हो रहा है। आगामी दिनों में ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed