{"_id":"6935e14ba76b82d70c0b7678","slug":"we-will-intensify-our-struggle-for-the-restoration-of-old-pension-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-138477-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए तेज करेंगे संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए तेज करेंगे संघर्ष
विज्ञापन
राबट्सगंज चाचा नेहरू पार्क में शिक्षक को कैडिल जलाकर श्रद्धांजलि देते अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प
सोनभद्र/दुद्धी। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से रविवार को डॉ. रामाशीष सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ. रामाशीष की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुरानी पेंशन बहाली (ओपीएस) के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया।
मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा कि डॉ. रामाशीष का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधू के नेतृत्व में देश का हर शिक्षक व कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली तक डटा रहेगा। सुरेंद्र नाथ वर्मा और राधेश्याम पाल ने कहा कि जब पूरा देश एक देश-एक विधान की बात करता है, तो पेंशन में दोहरा मानक क्यों रखा गया है।
उन्होंने कहा कि एक दिन के विधायक-मंत्री को पेंशन मिलती है तो 30 वर्ष सेवा देने वाले कर्मचारी को क्यों नहीं। जिला संगठन मंत्री उमा सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आगामी चुनावों में शिक्षक-कर्मचारी अपने परिवार सहित ओपीएस के पक्ष में मतदान करेंगे। कार्यक्रम में अरुण तिवारी, गोपाल सिंह कुशवाहा, मनोज पटेल, अजय कुशवाहा, सर्वेश तिवारी, रुद्र मिश्रा, संजय जायसवाल, उमाशंकर, बालकिशुन, धनंजय, छोटेलाल, मनीष आदि मौजूद रहे। नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने किया।
विज्ञापन
वहीं दुद्धी में बीआरसी परिसर में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुरानी पेंशन बहाली होने तक अनवरत संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक संरक्षक अवधेश कनौजिया, मुकेश यादव, ब्लॉक संरक्षक मनोज जायसवाल, योगेंद्र यादव, अजीत कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव, अखिलेश कुशवाहा, अनिल कुमार, सुरेश सोनकर आदि मौजूद रहे।