फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   We will again take possession of the land taken away by the poor

गरीबों की छीनी गई जमीनों पर फिर दिलाएंगे कब्जा

Mon, 08 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
We will again take possession of the land taken away by the poor
चोपन ब्लॉक के पटवध में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का स्वागत करते बसपा के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सलखन। चोपन ब्लॉक के पटवध ग्राम पंचायत में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का चुनाव प्रशिक्षण शिविर लगा। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता अपने संगठनों में एकजुटता बनाए रखें। घर घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करें। अपने मिशन के साथ काम को अंजाम दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथों पर जाएं और संगठन को मजबूत करें। आम लोगों की समस्या से रूबरू हों और प्रयास करें कि उसका निस्तारण हो। भीम राजभर ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों सरकारें उत्पीड़न की हदें पार कर रही हैं। महंगाई चरम पर है। आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के बल पर फिर बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। तब गरीबों की छिनी गई जमीन पर पुन: गरीबों का कब्जा होगा। अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं के आधार पर ही चलती है इसलिए कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें। संचालन बी. सागर जोनल कोआर्डिनेटर ने किया। इस मौके पर इंद्रदेव सिंह, अविनाश शुक्ला, तेजधारी यादव, खुर्शीद अहमद, आजाद कुशवाहा, डॉ. रामऔतार चौहान, चंद्रमणी पटेल,आनंती देवी, खुर्शीद आशुतोष गुप्ता, जगजीवन राम, गुलाब भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed