फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Waterlogging problem will be overcome in Ambedkar Nagar

आंबेडकर नगर में जलभराव की समस्या होगी दूर

Thu, 24 Jun 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging problem will be overcome in Ambedkar Nagar
सोनभद्र। जिले की इकलौती नगर पालिका परिषद सोनभद्र (राबर्ट्सगंज) के वार्ड 10 आंबेडकर नगर में जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द ही निजात मिलेगी। करीब 45 लाख की लागत से वार्ड में करीब पांच सौ मीटर नाली व सड़क का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आंबेडकर नगर में पूर्व में बनी नालियां ध्वस्त हो गई हैं। वार्ड में बनी सड़कें भी जर्जर हो गई हैं। इस नाते घरों से नाली में बहाया गया पानी सड़क पर बह रहा है। सामान्य दिनों में भी वार्ड की सड़कें कीचड़ से सनी रहती हैं। बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या बढ़ जाती है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या का कुछ हद तक समाधान होने की उम्मीद की जा रही है। वार्ड के सभासद राकेश कुमार का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन की तरफ से स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास स्थित पानी टंकी के पास से कल्लू पतंग के मकान तक 18 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जायेगा। तकरीबन इतने ही लागत से चौहान दर्जी के घर से आंबेडकर चौक तक नाली व रोड का निर्माण होना है। नाली को चंडी होटल के आगे चेतक कंपनी की तरफ से बनाए गये नाले में मिलाया जाएगा। सड़क व नाली का निर्माण होने से वार्ड की समस्या कुछ हद तक कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed