फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   water supply close in karma

करमा में ठप हुई पानी की आपूर्ति

Thu, 04 Dec 2014 10:29 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Thu, 04 Dec 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
water supply close in karma
 ग्राम समूह पेयजल योजना करमा से ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति तीन दिन से ठप हो गई है। यह समस्या परियोजना को लो वोल्टेज बिजली की आपूर्ति के नाते पैदा हुई है। पिछले एक साल से चल रही लो वोल्टेज की समस्या का अब तक निदान नहीं हो सका है। इससे लोगों में असंतोष हैं।
विज्ञापन


करमा में ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत पानी की टंकी लगी है। पहले यहां वोल्टेज ठीक होने से लोगों को समय से पानी की आपूर्ति होती थी और लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा नहीें लेना पड़ता था। लेकिन पिछले कई माह से लो वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओें को संकट डाल दिया है।
विज्ञापन


बीच-बीच में वोल्टेज सही होने पर पानी की आपूर्ति ठीक रहती है। इधर पिछले तीन दिन से समस्या एक बार फिर खड़ी हो गई है। करमा से लोगों को पानी की आपूर्ति ठप है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के रामनारायण जायसवाल का कहना है कि सात अक्तूबर को डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया था ताकि लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सके। इस पर एक्सईएन को बुलाकर उन्होंने व्यवस्था सुधारने को कहा था।

एक्सईएन ने समय की मांग की थी। एक माह बीतने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। राधेश्याम का कहना है कि 24 घंटे में महज दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही। वह भी लो वोल्टेज। इस नाते परेशानी हो रही है।

हैंडपंपों पर पानी के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। मनोज कुमार, विनोद कुमार, अर्जुन कुमार, हीरालाल, राजेश जायसवाल, गीता देवी, चिंता देवी, प्रेमशिला, चमेला आदि ने लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाकर जल्द पानी की आपूर्ति शुरू करने की मांग की है।

उधर पंप हाउस पर तैनात आपरेटर शंभूनाथ का कहना है कि लो वोल्टेज की समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया दिया गया है। सिर्फ दो सौ से ढाई सौ किलोवाट ही बिजली मिल रही है।


इस वजह से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उधर जल निगम के एक्सईएन महाराज सिंह का कहना है कि लो वोल्टेज की समस्या के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। इस पर बिजली विभाग के अफसरों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed