फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water purification plant closure dirty water supply

जल शोधन संयंत्र बंद गंदे पानी की आपूर्ति

Fri, 10 Jul 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र Updated Fri, 10 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Water purification plant closure dirty water supply
एनसीएल की कई कोयला परियोजनाओं में शुक्रवार को गंदे पानी की आपूर्ति से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गंदा पानी देख भड़के लोग कंपनी के मुख्यालय पहुंच गए। कर्मियों का कहना था कि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


एनसीएल की कोयला परियोजनाओं व रहवासी क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति एकीकृत जल वितरण प्रणाली के जरिए शक्तिनगर में स्थित आईडब्ल्यूएसएस संस्थान से की जाती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ब्लाक बी व खड़िया कोयला परियोजना में स्थित आवासों के नलों से गंदा पानी निकला तो कर्मियों का धैर्य जवाब दे गया।

इसके बाद कोल इंडिया आईटीआई इंपलाइज एसोसिएशन के क्षेत्रीय महामंत्री बीके पटेल की अगुवाई में लोग एनसीएल मुख्यालय पहुंच विरोध जताया। इसके बाद महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध) किशोर पाठक ने नाराज लोगों को आश्वस्त किया कि घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के इंचार्ज असलम खान ने बताया कि पानी सफाई के लिए पर्याप्त चूना, फिटकरी सहित अन्य रसायनों का उपयोग किया जा रहा है। बारिश की वजह से संभत: कुछ गंदा पानी चला गया होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed