{"_id":"607b1ccd8ebc3e8d2f3e74a8","slug":"water-level-slipping-due-to-canal-drying-problem-increasing-sonbhadra-news-vns5855404166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर सूखने से खिसक रहा जलस्तर, बढ़ रही समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर सूखने से खिसक रहा जलस्तर, बढ़ रही समस्या
विज्ञापन
रामगढ़। सिलहट बांध से निकली कर्मनाशा कट नहर खोलें जाने की मांग किसानों ने की है। उनका कहना है कि नहर न खुलने से अब जलस्तर तेजी से खिसक रहा है। ऐसी स्थिति में पशु-पक्षियों को तो समस्या है ही हैंडपंप भी पानी छोड़ने लगे हैं। ऐसे में पेयजल की समस्या गंभीर होने वाली है।
किसानों की मानें तो इस नहर से कूड़ा राजवाहा, रामगढ़ राजवाहा, संडी माइनर, बरईल माइनर सहित अन्य नहरें निकली हैं। पानी न छोड़े जाने से लगभग 100 गांवों का जलस्तर नीचे चला जा रहा है।
जिससे आने वाले समय में पानी का संकट व्यक्तियों के साथ पशुओं को भी झेलना पड़ सकता है। जिससे कुछ गांव रतहरा, कूरा कलां, तेलग लौआरी, बंजरिया, भड़कना, चपईल, सुभाव सहित अन्य गांवों में जलस्तर नीचे जा रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत पशुओं को होगी। पानी के लिए गर्मी में जानवर इधर उधर भटकते हैं। ऐसी स्थिति में नहर को शीघ्र खोला जाना चाहिए। मिर्जापुर नहर प्रखंड के सहायक अभियंता राजीव सिंह ने बताया कि सिलहट नहर में पानी छोड़ने का फिलहाल कोई शेड्यूल नहीं है। धंधरौल बांध से 15 मई को पानी छोड़ा जाएगा।