फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water entered houses after heavy rains, people suffering

Sonebhadra News: तेज बरसात के बाद घरों में घुसा पानी, लोग बेहाल

Mon, 17 Jul 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Water entered houses after heavy rains, people suffering
सोनभद्र। उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को शनिवार की रात हुई जोरदार बारिश ने राहत दी। रात भर रूक-रूक कर होती वर्षा से तापमान में गिरावट हुई है। उधर, बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। लोग घरों से बाहर आने को विवश हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे से शुरू हुई तेज बारिश घंटों तक जारी रही। गरज-चमक के साथ गिरती बारिश की बूंदों ने मौसम को ठंडा कर दिया। दिन में धूप के कारण उमस से बेहाल रहे लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली। हालांकि जलभराव ने मुसीबत भी बढ़ाई। नगर के नई बस्ती, अंबेडकरनगर, ब्रह्मनगर सहित कई क्षेत्रों में जलनिकासी का पर्याप्त इंतजाम न होने से रास्ते में पानी लग गया। नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो कर रास्ते में बहने से लोगों को जलालत झेलनी पड़ी। नगर से सटे ममुआ गांव में हाईवे से सटे राजकरण, गुलाब, लालमनि के घरों में बारिश का पानी भरने से घर-गृहस्थी का सामान खराब हो गया। तीनों परिवार ने घर से बाहर निकलकर पड़ोसियों व रिश्तेदारों की शरण ली है।
विज्ञापन

बिजली गिरने से भेड़ों की मौत
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत अदलगंज गांव में शनिवार की रात बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। पशु पालक रामजतन, शिवकुमार, रामबली, रामदयाल, जगन्नाथ पाल, बलवंत पाल, रामवृक्ष, गणेश आदि ने बताया कि रात में भेड़ों को पेड़ के नीचे बांध दिया गया था। इसी दौरान बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बारिश में नालियां हुईं ओवरफ्लो
अनपरा। नगर पंचायत की जाम नालियों के कारण रविवार की सुबह हुई हल्की बारिश ने नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। गलियों में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नगर की ज्यादातर नालियां खुली हैं तो कई अतिक्रमण की जद में हैं। मानसून के पूर्व नालियों की सफाई और ढकने का कार्य पूरा न होने का असर अब दिखने लगा है। हल्की बारिश में ही नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर बहने लग रहा है। रविवार की सुबह भी बरसात के बाद ऐसी ही स्थिति बनी। इससे नागरिकों को काफी जलालत झेलनी पड़ी। इस संबंध में ईओ ऋचा यादव ने बताया कि नगर पंचायत में तेजी से सफाई कार्य चल रहा है। अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दे दिया गया है। नाली में कचरा फेंकने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्हें भी नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed