फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water corporation officer's effigy burnt due to drinking water problem

पेयजल समस्या को लेकर फूंका जल निगम अधिकारी का पुतला

Tue, 24 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Water corporation officer's effigy burnt due to drinking water problem
ओबरा के खैरटिया मेंपेयजल समस्या को लेकर जल निगम का पुतला फूकते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। खैरटिया गांव के लोगों ने मंगलवार को पेयजल समस्या को लेकर श्री राम तिराहे पर ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और जल निगम अधिकारी का पुतला जलाया।
विज्ञापन

इस मौके पर शिवदत्त दुबे ने बताया कि जून 2017 को खैरटिया में तत्कालीन सदर एसडीएम और जूनियर इंजीनियर जल निगम निर्माण खंड सोनभद्र ने लिखित आश्वासन दिया था कि गांव में पानी की टंकी का निर्माण कर एक साल में पाइप लाइन से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। पानी की टंकी के निर्माण के लिए गांव का सर्वे भी किया गया था। इसके बावजूद अभी तक कोई पानी की टंकी का निर्माण नहीं किया गया। बताया कि बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के खैरटिया गाँव के कई टोलों में पेयजल की विकट समस्या है। आश्वासन के बावजूद आज तक पानी की टंकी का ना तो इस्टीमेट बना और ना ही टंकी का निर्माण किया गया। गर्मियों में खैरटिया में पानी के लिए चारों तरफ हाहाकार मच जाता है। पानी की टंकी के निर्माण का ना होने के कारण सारे ग्रामवासियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि अति शीघ्र गांव में पानी की टंकी का निर्माण कर सप्लाई नहीं की गई तो सारे ग्रामीवासी एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पति राज गुप्ता, अनिरुद्ध जायसवाल, महेंद्र मरकाम, संतोष मरकाम, राहुल जायसवाल, बृजेश यादव, शशि, शिवपूजन गुप्ता, जवाहर लाल गौड़, दुर्गा सिंह गौड़, ठाकुर प्रसाद मरकाम, रामधनी, अमरेश मरकाम, मुन्नालाल, दयाराम गुप्ता, सुरेश खरवार, अनिल गुप्ता, इंदौर गुप्ता, रोहित जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed