{"_id":"6133277d4203f35d20360fa1","slug":"watchman-died-due-to-drowned-in-canal-trapped-while-fell-from-cycle-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: साइकिल से गिरा चौकीदार नहर में फंसा, डूबकर हो गई मौत, लाश निकालने में करनी पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: साइकिल से गिरा चौकीदार नहर में फंसा, डूबकर हो गई मौत, लाश निकालने में करनी पड़ी मशक्कत
Sat, 04 Sep 2021 01:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:29 PM IST
सार
सोनभद्र जिले का रहने वाला चौकीदार कहीं साइकिल से जा रहा था। इतने में वह अनियंत्रित होकर सदर कोतवाली के बगथरी गांव के पास नहर में गिर गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बगथरी गांव के पास नहर में डूबकर एक चौकीदार की मौत हो गई। उसका शव नहर के साइफन में फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद उसकी लाश को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शाहगंज थाना क्षेत्र के दुरावल खुर्द निवासी चंद्रभान सदर कोतवाली में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। वह प्राथमिक विद्यालय दुरावल खुर्द की प्रबंध समिति का अध्यक्ष भी था। चंद्रभान साइकिल से कहीं जा रहा था। वह साइकिल से असंतुलित होकर बगथरी गांव के पास नहर में बने साइफन के पास अचानक गिर गया।
विज्ञापन
यह देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास से चौकीदार को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी इंस्पेक्टर विद्यासागर का कहना है कि चौकीदार के पिता ने बेटे के नहर में गिरने की सूचना दी है।
विज्ञापन