फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Waste disposal of cities should be done through strict dumping

कढिट डंपिंग के जरिए किया जाए शहरों का कूड़ा निस्तारण

Fri, 31 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Waste disposal of cities should be done through strict dumping
सोनभद्र। यूपी परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक व जिले के नोडल अफसर डॉ. राजशेखर ने शुक्रवार को सदर ब्लॉक के रौंप, घोरावल ब्लॉक के करमा का निरीक्षण किया। नगर पालिका राबर्ट्सगंज व नगर पंचायत चुर्क -घुर्मा के कूड़ा निस्तारण, सालिड बेस मैनेजमेंट के बारे में जानकारी ली। करमा में विद्यालय पर पौधरोपण किया और यहां भी कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश संबंधितों को दिया।
विज्ञापन

रौप में निरीक्षण के दौरान पाया कि तीन हेक्टेयर में सालिड बेस मैनेजमेन्ट की जमीन आरक्षित हैं और राबर्ट्सगंज व चुर्क शहर का कूड़ा किट डंपिंग के माध्यम से कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि शहरों की बेहतर साफ-सफाई के साथ ही नागरिकों को शुद्ध पेयजल, रौशनी, संपर्क मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय और नियमित रूप से सुबह-शाम झाडू लगवाकर कूड़ों को उठाया जाय। सालिड बेस मैनेजमेन्ट/कूड़ा निस्तारण का स्थायी समाधान किया जाय। फ़िर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय करमा में सर्विलांस टीम व ग्राम निगरानी टीम के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे अभियान, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए फेसकवर के इस्तेमाल, सामाजिक दूरी बनाये रखना, व्यक्तिगत सफाई पर ध्यान देने के जन जागरूकता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय करमा परिसर में आम का पौध रोपित किया। फिर उन्होंने करमा गांव का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सड़क, संपर्क मार्ग, शौचालय, आवास, सामाजिक पेंशन, स्थानीय रोजगार, गांव में कोविड के संक्रमण से बचाव संबंधी जन जागरूकता, सेनिटाइजेशन, डोर-टू-डोर सर्वे, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता आदि के बारे में जाना। उन्होंने पात्रों को भरपुर राशन, मनरेगा के तहत रोजगार, एनआरएलएम के तहत प्रशिक्षण व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के निर्देश दिये। इस दौरान डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान, एसडीएम घोरावल जैनेंद्र सिह, सीएमओ डॉॅ. एसके उपाध्याय, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, बीडीओ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed