{"_id":"57ffacfa4f1c1b6e52290f94","slug":"was-the-point-of-moving-in-with-boyfriend-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ ले जाकर प्रेमी ने ही की थ्ाी बिंदू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ ले जाकर प्रेमी ने ही की थ्ाी बिंदू की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Thu, 13 Oct 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 अगस्त को अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी गांव से लापता हुई बिंदू को उसके प्रेमी ने ही एमपी के रीवां में ले जाकर हत्या कर दी थी। हत्या करने का खुलासा तब हुआ जब हत्यारोपी को रीवां की पुलिस ने एक मासूम की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया। पूछताछ में बिंदू की हत्या का खुलासा होने के बाद रीवां पुलिस ने इस बाबत अनपरा थाना पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी। बुधवार को अनपरा के एसओ जेके यादव ने एसआई संजय सिंह को हनुमना भेज पूरी जानकारी ली।
पुलिस के मुताबिक दुगौली निवासी सूरज औड़ी में रहकर काम करता था। इसी दौरान उसका यहां रहने वाली मूलत: झारखंड की बिंदू से प्रेम संबंध स्थापित हो गया। पारिवारिक बंदिश आड़े आई तो 14 अगस्त को दोनों भाग गए। पुलिस ने उसी दिन मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन भी शुरू कर दी लेकिन पता नहीं चला।
बुधवार को पुलिस को बिंदू की हत्या की जानकारी मिली। पुलिस की मानें तो बिंदू को आरोपी भगा तो ले गया लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। इस वजह से जैसे ही अपने गांव दुगौली के पास पहुंचा, गला दबाकर बिंदू की हत्या कर दी। इसके बाद शव पास ही एक खेत में फेंककर लखनऊ भाग गया। गांव की एक युवती से भी उसका पहले से प्रेम प्रसंग था। लखनऊ जाने पर उसने युवती को फोन किया। लेकिन फोन उसकी बड़ी बहन ने रिसीव किया।
विज्ञापन
बताते हैं कि उससे उसकी खासी तकझक हो गई। इससे खफा होकर सूरज दोबारा अपने गांव पहुंचा और प्रेमिका की बड़ी बहन के ढाई साल के लड़के को गांव के बाहर ले जाकर हत्या कर दी और एक गड्ढे में उसे दफनाकर भाग गया। लेकिन पुलिस छानबीन में सच्चाई सामने आ गई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अब अनपरा पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।