फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Warrants against the leaders and secretaries

प्रधानों और सचिवों के खिलाफ वारंट

Tue, 23 Aug 2016 11:30 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 23 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े कार्य का वक्त से नहीं पूरा करने पर देवसर के एसडीएम ने मंगलवार सख्त कदम उठाते हुए 24 सरपंचों (प्रधान) समेत इतने ही सचिवों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। एसडीएम की कार्रवाई से संबंधितों में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन


देवसर तहसील क्षेत्र के पंचायतों को सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके तहत सरपंचों व सचिवों को समन्वय स्थापित कर शासन के निर्देश के मुताबिक कार्यों को पूरा करना था। कई पंचायतों ने इस शतप्रतिशत तो कुछ ने आधा अधूरा पूरा किया लेकिन 24 पंचायतों की सरपंच व सचिवों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद एसडीएम ने संबंधितों को अल्टीमेटम दिया। इसके बाद भी नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन


इसी बात से नाराज एसडीएम विकास सिंह ने मंगलवार को ग्राम पंचायत आमों, बकहुल, बंधा, बोडी, बूढ़ाडांड, ढोंगा, डोडकी, झखरावल, करदा, खड़ौरा, मजौना, मझिगवां, गोड़बहरा, बंजारी, घरसेड़ी, घोघरा, हरदी, कठदहा, कोनी, पापल, पोंडी, समूद, सरई, सर्रा टोला के सरपंच व सचिवों के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। इसके जद में सरपंच सविता देवी, सचिव राममनोहर पाठक समेत रामलल्लू सिंह, जर्नादन दुबे, लालजी सिंह, सुखेंद्र सिंह, धनी राम बैगा, विजय बहादुर बैगा, रामकली बैगा, छोटेलाल चतुर्वेदी सहित कई अन्य लोग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौने दो करोड़ के गबन का है मामला
एसडीएम कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों को स्वीकृत करीब पौने दो करोड़ की राशि बिना काम के आहरित कर ली गई। मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जांच हुई तो आरोप सही साबित हुए। इसके बाद तत्कालीन सरपंच, सचिवों के खिलाफ वारंट जारी किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed