फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Warning to agency managers on poor progress of wheat procurement

Sonebhadra News: गेहूं खरीद की खराब प्रगति पर एजेंसी प्रबंधकों को चेतावनी

Tue, 14 May 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Warning to agency managers on poor progress of wheat procurement
जिले में पीक सीजन के बाद भी गेहूं खरीद में तेजी नहीं आ सकी है। डेढ़ माह बीतने को हैं, अभी तक सिर्फ 21 प्रतिशत ही गेहूं खरीद हुआ है। इस पर डीएम चंद्रविजय सिंह ने क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों को गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन

पीसीएफ, पीसीयू, नैफेड, एमसीसीएफ, यूपीएसएस, एफपीओ के जिला प्रबंधक को लक्ष्य के अनुसार गेहूं खरीद नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिला प्रबंधकों को जारी पत्र में बताया गया है कि जनपद सोनभद्र में एजेंसियों के कुल 64 क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं। जिसके सापेक्ष अभी तक 63 क्रय केंद्रों पर खरीद प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन

एक क्रय केंद्र पर खरीद शून्य है और कई केंद्र पर एक दिन खरीद करके शेष दिन खरीद नहीं की जा रही है। यह स्थिति ठीक नहीं है। वर्तमान में गेहूं की कटाई तेजी से हो रही है और जनपद के मंडियों में गेहूं की पर्याप्त आवक हो रही है। फिर भी क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के अनुरूप गेहूं खरीद नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके कारण आवंटित लक्ष्य के अनुरूप खरीद नहीं हो पा रही है। लक्ष्य के हिसाब से अभी तक जिले में सिर्फ 21 प्रतिशत ही गेहूं की खरीद हुई है। खरीद में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को पत्र जारी किया है। जिला प्रबंधकों को एजेंसी को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप तेजी लाते हुए खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

यदि किसी भी एजेंसी के क्रय केंद्रों पर खरीद शून्य पाई जाती है तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर दी जाएगी। बता दें कि शासन की तरफ से जिले में 67 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अभी तक सिर्फ 21 प्रतिशत ही गेहूं खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed