फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Warning of agitation on incentive allowance

Sonebhadra News: प्रोत्साहन भत्ता पर आंदोलन की चेतावनी

Thu, 09 Jan 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation on incentive allowance
शक्तिनगर। एनसीएल कृष्णशिला की आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत संविदा कर्मियों के प्रोत्साहन भत्ता का भुगतान नहीं कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बृहस्पतिवार को कृष्णशिला महाप्रबंधक कार्यालय पर पहुंचे मजदूरों ने एसओपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मजदूरों ने बताया कि कोल इंडिया की हाईपावर कमेटी की संस्तुति के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023- 24 का प्रोत्साहन भत्ता संविदा कर्मियों को दिए जाने का निर्णय पिछले साल हुआ था। दीपावली पर यह भत्ता कर्मचारियों को मिल जाना चाहिए लेकिन साल बीत जाने के बावजूद कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। मजदूर मेसर्स एसए यादव कंपनी कृष्णशिला में कार्यरत हैं। अभी तक परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) का भुगतान नहीं किए जाने से मजदूर संविदा कंपनी व कोल प्रबंधन के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। भत्ता के मसले पर प्रबंधन व संविदा कर्मियों के बीच कई दौर के वार्ता के पश्चात भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो पाने से मुद्दा गरम होता जा रहा है। जीएम कार्यालय पर पहुंचे मजदूरों ने चेतावनी दी कि सप्ताह भर में प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ तो मजदूर समाजवादी मजदूर सभा के अगुवाई में आंदोलन प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव मुकेश सिंह ने कहा कि मजदूर अपना अधिकार लेकर रहेंगे। इस दौरान विवेक पटेल, अमरबलि गुप्ता, नजु गुप्ता, गणेश चौबे, शुभम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed