फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wall broke on poor toilet construction

घटिया शौचालय निर्माण पर तोड़वा दिया दीवार

Wed, 28 Nov 2018 11:20 PM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Wed, 28 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Wall broke on poor toilet construction
world toilet day - फोटो : instagram
सोनभद्र। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने बुधवार को चतरा ब्लॉक के छह गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान डोमरिया ग्राम पंचायत में शौचालयों और ढक्कन के घटिया निर्माण पर नाराजगी जाहिर की। शौचालय की दीवार और ढक्कन को अपने सामने ही तोड़वा दिया। साथ ही ग्राम पंचायत का निधि प्रथम का खाता सीज कर दिया। इसके साथ ही सचिव जितेंद्र कुमार का वेतन रोक दिया। अन्य गांवों में शौचालयों का निर्माण जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ आरके भारती ने बुधवार को चतरा ब्लॉक के रामगढ़, सेहुआ, पड़री, मऊकला और बरकोनिया गांव का निरीक्षण किया। इन ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण की प्रगति का स्थलीय मुआयना किया। उन्होंने बताया कि इन जगहों पर कार्य की गति और गुणवत्ता ठीक पाई गई है। बताया कि ग्राम पंचायत डोमरिया में निर्माण कार्य की स्थिति काफी खराब पाई गई। शौचालय के निर्माण में घटिया मसाले का प्रयोग किया जा रहा था। यहां उन्होंने निर्माणाधीन पांच शौचालयों को देखा और सभी में गुणवत्ता की कमी देख मौके पर ही उन्हें तोड़वा दिया। इसके अलावा उन्होंने शौचालयों के 50 ढक्कन भी देखे। उनकी भी गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई, इसलिए उन्हें भी तोड़वा दिया गया। घटिया निर्माण के आरोप में ग्राम पंचायत का निधि प्रथम का खाता सीज कर दिया गया और ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ ने कहा कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई, किसी तरह की गड़बड़ी की गई तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनसे रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed