{"_id":"57d993dd4f1c1b2d46d49315","slug":"wages-for-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने आंदोलन करने की दी चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने आंदोलन करने की दी चेतावनी
सोनभद्र
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बभनी ब्लॉक के सामने गुरुवार को मजदूरी भुगतान के लिए नारेबाजी करते मजदूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवां ब्लॉक कार्यालय पर बुधवार को नगवां विकास संगठन के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान बीडीओ को दिए ज्ञापन पत्र में मनरेगा कार्यों की बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग उठाई। शीघ्र मजदूरी का भुगतान न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ डीपी वर्मा ने मामले की जांच कराकर मजदूरी का भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया।
नगवां ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों से मनरेगा कार्यों की बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को नगवां ब्लॉक कार्यालय पर नगवां विकास संगठन के बैनर तले पहुंचे मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। ढोसरा, रामपुर, आमडीह, देवहार आदि गांवों से आए मजदूरों ने कबुतरी और जानकी ने कहा कि मनरेगा से काम तो करा लिया गया, लेकिन मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं किया गया। इसकी वजह से समूचा परिवार भुखमरी के कगार पर है। मेहकी और दुर्गावती कहा कि अगर शीघ्र मजदूरी का भुगतान नहीं कराया जाता तो आंदोलन किया जाएगा।
बीडीओ डीपी वर्मा ने कहा कि मजदूरी का भुगतान किसी भी सूरत में नहीं रोका जाएगा। कहा कि इसकी जांच कराने के बाद सभी लोगों की मजदूरी का भुगतान कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुनिया, गोपीनाथ, जोगेंदर, राजेंद्र, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रामरक्षा, प्रभावती देवी, सुखिया आदि रहीं।