फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voting will be held today at six booths to elect the head of two gram panchayats.

Sonebhadra News: दो ग्राम पंचायतों में प्रधान चुनने के लिए छह बूथों पर आज पड़ेंगे वोट

Wed, 19 Feb 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held today at six booths to elect the head of two gram panchayats.
जिले की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान के रिक्त पदों के लिए 19 फरवरी को मतदान होगा। दोनों पंचायतें में कुल छह बूथों पर मतदान कराने के लिए मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

एक-एक जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के भभाइच गांव में कुल 2146 मतदाता हैं। यहां तीन बूथों पर मतदान होगा। अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित ग्राम प्रधान के पद के लिए दुलारी देवी, गीता देवी और कबूतरी मैदान में हैं।
विज्ञापन

गांव के प्राथमिक विद्यालय के तीन कमरों में बूथ बनाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के जेई अवधेश कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। यहां ओबरा एसडीएम विवेक कुमार बतौर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। मतदान कराने के लिए तीनों बूथों की पाेलिंग पार्टियों को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक कार्यालय से मतदान सामग्री प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद तीन पार्टियां अपने निर्धारित बूथ पर पहुंच गई थीं। उधर, म्योरपुर ब्लॉक के जामपानी गांव में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर आशा देवी, जगपत यादव और अनिरुद्ध कुमार के बीच मुकाबला है। कुल 1843 मतदाता उनकी किस्मत का फैसला करेंगे।
यहां मतदान के लिए एसडीएम दुद्धी निखिल यादव को जोनल और कनहर परियोजना के जेई नीरज कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। यहां भी तीन बूथों पर मतदान कराया जाएगा। जिले में ग्राम प्रधान के तीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 4 और ग्राम पंचायत सदस्य के 13 पद रिक्त थे।

उप चुनाव के दौरान चतरा ब्लॉक के डोमरिया गांव से प्रधान, सभी चार क्षेत्र पंचायत सदस्य और 9 ग्राम पंचायत सदस्य पर एक-एक नामांकन होने से उनका निर्विराेध निर्वाचन हुआ है। सदस्य के चार पदों के लिए किसी ने नामांकन ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed