फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voting will be done under the eyes of cameras at 807 polling places

807 मतदेय स्थलों पर वीडियो कैमरे की नजर में होगा मतदान

Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Voting will be done under the eyes of cameras at 807 polling places
जिले में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन ने करीब 807 मतदेय स्थलों पर वीडियो कैमरे की नजर में मतदान कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए संबंधितों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में सातवें चरण में यानी सात मार्च को मतदान होगा। नाम निर्देशन की अंतिम तारीख 17 फरवरी है। नाम निर्देशन की जांच 18 फरवरी को होगी, 21 फरवरी को नाम वापसी होगी और 10 मार्च को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबू ने मातहतों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव को संपन्न करने का निर्देश दिया है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 2017 के विधानसभा चुनाव में 13,05,163 मतदाता थे। जो इस बार बढ़कर 13,89,867 हो गए हैं। 2017 के चुनाव में जेेंडर रेशियो 844 था जो बढ़कर 879 हो गया है। वर्ष 2017 के चुनाव जिले के राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल विधानसभा क्षेत्रों में 1475 बूथों पर हुआ था लेकिन इस बार कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए 1613 बूथों पर मतदान स्थल स्थापित किए गए हैं। 475 बूथ घोरावल विधानसभा क्षेत्र में हैं, वहीं राबर्ट्सगंज में 420, ओबरा में 336 और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में 382 बूथ हैं। जिले में अब तक 57 वल्नरेबल मजरें, 788 वल्नरेबल मतदाता और 207 वल्नरेबल कारक व्यक्ति चिह्नित किए गए हैं। 807 मतदेय स्थलों पर वीडियो कैमरे की नजर में मतदान कराने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल ने कहा कि जिन-जिन बूथों पर जरूरत समझ में आएगी वहां पर वीडियो कैमरे की नजर में चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed