{"_id":"62264b71c9c1906246439abd","slug":"voting-first-then-people-eager-for-refreshments-sonbhadra-news-vns6421631119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मतदान, फिर जलपान के लिए आतुर दिखे लोग...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मतदान, फिर जलपान के लिए आतुर दिखे लोग...
विज्ञापन
सोनभद्र। लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी के लिए मतदाताओं में भरपूर उत्साह दिखा। राबर्ट्सगंज और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के ज्यादातर बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गई, जिसके चलते दोपहर तक आधे वोट पड़ चुके थे। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय दो घंटे कम होने का भी असर दिखा। देरी के कारण वोट देने से वंचित होने के भय से ज्यादातर लोगों ने पहले मतदान-फिर जलपान की नीति पर अमल करने में ही भलाई समझी। हालांकि ओबरा और घोरावल क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह अपेक्षाकृत कम दिखा। यहां सुबह से ही मतदाता सुस्ती में रहे।
सुबह सात बजे मतदान आरंभ होने के साथ ही बूथों पर लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मतदाताओं को आते देख कार्मिकों ने भी मॉक पोल सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करते हुए मतदान आरंभ कराया। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, नगर पालिका परिसर, कंपोजिट विद्यालय राबर्ट्सगंज, आदर्श इंटर कॉलेज के बूथों पर महिलाओं-पुरुषों की लंबी कतार रही। हालांकि कुछ घंटे बाद ही यह कतार छोटी होने लगी थी। डीएम टीके शिबू, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बूथों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्था देखी और सकुशल मतदान कराने के निर्देश दिए।
पुसौली, उरमौरा, लोढ़ी और चुर्क के मतदान केंद्रों पर भी सुबह मतदाताओं की भीड़ रही लेकिन दोपहर में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान मतदाताओं को मतदाता सूची की खामियों का भी शिकार होना पड़ा। कई मतदाता ऐसे रहे जिनके हाथ में वोटर आईडी कार्ड तो था लेकिन लिस्ट में नाम नहीं था। काफी देर तक बूथ पर सूची में नाम ढूंढने के बाद वह मायूस होकर लौट गए। इसे लेकर कुछ जगहों पर हल्की नोकझोंक की भी स्थिति रही। जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा, प्राथमिक पाठशाला हनुमान मंदिर और अवई प्राथमिक विद्यालय के बूथों पर भी सुबह से ही शांतिपूर्ण ढंग से मतदान होता रहा।
विज्ञापन
खूब दिखा उत्साह, लगी रहीं लंबी लाइन
नक्सल प्रभावित नगवां ब्लाक के चिरुई मारकुंडी पर मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया। पनिकप कला पर भी सुबह से ही कतार लगी रही। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के मुड़िसेमर, नधिरा, धनौरा, दुद्धी कस्बा के बूथों पर भी मतदाता सुबह ही कतार लगा चुके थे। शुरुआती चार घंटों में अच्छे मतदान के बाद गति सुस्त पड़ी।