फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Votes will be cast in five gram panchayats tomorrow, campaigning stopped

पांच ग्राम पंचायतों में कल डाले जाएंगे वोट, प्रचार थमा

Fri, 07 May 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Votes will be cast in five gram panchayats tomorrow, campaigning stopped
सोनभद्र। जिले के 629 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव होना था। उसके लिए नामांकन प्रक्रिया भी हुई, लेकिन मतदान से पहले ही जिले के पांच ग्राम पंचायतों के एक-एक उम्मीदवार की मौत हो गई। ऐसे में वहां का चुनाव टाल दिया गया था। अब नई प्रक्रिया अपनाते हुए नामांकन कराया गया। नौ मई को 21 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। शुक्रवार की शाम से इन ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रचार थम गया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज ब्लाक के तरावां ग्राम पंचायत की उम्मीदवार रहीं मुन्नी देवी का निधन हो गया था। ऐसे में यहां अब मतदान कराया जाएगा। यहां कुल 15 उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कराने के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। आरओ आरके सामंत ने बताया कि तैयारी पूर्ण है। नौ को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह घोरावल के गुरेठ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद की मौत के बाद यहां चुनाव टाल दिया गया था। अब यहां नौ मई को चुनाव की तिथि घोषित की गई है। एडीओ शिवनारायण सिंह ने बताया कि गुरेठ ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए तैयारियां की जा रही हैं। यहां पर कुल 1511 मतदाता हैं, जबकि ग्राम प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां चुनाव के लिए कुल 3 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगवां, चतरा व कोन में भी चुनाव
नगवा ब्लाक के सरईगाढ़ ग्राम पंचायत का चुनाव नौ मई को होना है जिसमें 4487 मतदाता हैं और 7 बूथों पर मतदान होगा। 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां प्रधान प्रत्याशी कैलाश के मृत्यु के बाद चुनाव टाला गया था। चतरा के करमांव में 1132 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2 बूथों पर मतदान कर करेंगे। यहां श्यामा देवी का निधन हुआ था। कोन के ग्राम पंचायत खरौधी में प्रधान पद के लिए 18 उम्मीदवार हैं। 2654 मतदाता करेंगे पांच बूथों पर मतदान करेंगे। यहां महबुबन बीबी की मृत्यु हुई थी। सभी के लिए पोलिंग पार्टियां ब्लाक मुख्यालय से रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed