{"_id":"61f03d7a8708b9043715b072","slug":"voters-day-voter-awareness-campaign-launched-by-lighting-1001-lamps-sonbhadra-news-vns6354592179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता दिवस : 1001 दीप जलाकर मतदाता जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता दिवस : 1001 दीप जलाकर मतदाता जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ
विकास भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दीप दान करते अधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
जिले में मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। सभी कार्यालयों में शपथ ग्रहण हुुआ। वहीं 629 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं सचिव ने मतदाताओं को शपथ दिलाया। शाम को विकास भवन परिसर में जिलाधिकारी सोनभद्र टीके शिबू एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ अमित पाल शर्मा ने 1001 दीपक जलाकर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम की शुरुआत की ।
विज्ञापन
सभी ग्राम पंचायतों में 25 25 दीपक एवं कैंडल जलाकर लोगों को आगामी 7 मार्च को मतदान करने हेतु जागरूक किया । जिलाधिकारी ने कहा कि 7 मार्च को जनपद में मतदान होना है, इस बार सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए एक अच्छी सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।जिला प्रशासन भयमुक्त स्वच्छ मतदान कराने के लिए तत्पर है। सभी मतदाताओं को कोविड नियमों का पालन कराते हुए प्रत्येक दशा में मतदान कराया जाएगा। सभी मतदाताओं का प्रथम कर्तव्य है कि घर से निकल कर अपना मतदान करें। साथ ही अपने घर के आस-पास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने कहा कि हमारे एक मत से एक अच्छी सरकार का निर्माण होता है जो अगले 5 वर्षों के लिए हमारे लिए कार्य करती है, इसलिए हमें अपना मत देकर सरकार बनाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। यह कार्यक्रम सभी ग्राम पंचायतों में एक संदेश दे रहा है कि सोनभद्र पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार मतदान प्रतिशत में एक नया मुकाम हासिल करेगा। जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, डी0पी0सी0 स्वच्छ भारत मिशन अनिल केसरी, किरन सिंह आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।