{"_id":"6366b21262d21752c36bfb1f","slug":"voter-list-will-be-ready-by-30-for-bar-elections-sonbhadra-news-vns682122798","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव के लिए 30 तक तैयार होगी मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव के लिए 30 तक तैयार होगी मतदाता सूची
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के नए सत्र 2022-2023 के चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। एल्डर्स कमेटी की बैठक में 22 दिसंबर को मतदान और 23 को मतगणना की तिथि तय की गई है। चुनाव के लिए 30 नवंबर तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ बार में सरगर्मी बढ़ गई है। दावेदारों ने अपना संपर्क तेज कर दिया है।
बार चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह को मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं मतदाता सूची 30 तक अद्यतन कर एल्डर्स कमेटी को उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला और महामंत्री चंद्रपाल शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने बताया कि वार्षिक चुनाव में शामिल होने के लिए सभी अधिवक्ता यथाशीघ्र अपनी सदस्यता ले लें। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में रहेगा वहीं मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति ही पर्चा का शुल्क लिया जाएगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी का दायित्व दिया गया है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए उमेश मिश्रा, विजय कृष्ण वर्मा, हेमनाथ द्विवेदी, नरेंद्र कुमार पाठक और महामंत्री पद के लिए राजीव कुमार सिंह गौतम, अरुण कुमार सिंघल, आनंद कुमार मिश्र आदि ने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया।