फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voter list of bodies published, will be able

Sonebhadra News: निकायों की मतदाता सूची प्रकाशित, आज से कर सकेंगे दावा-आपत्ति

Fri, 10 Mar 2023 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Voter list of bodies published, will be able
सोनभद्र। निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने सक्रियता तेज कर दी है। जिले की सभी निकायों की प्रारंभिक मतदाता सूची शुक्रवार को प्रकाशित कर दी गई। तहसीलों में बीएलओ को प्रशिक्षण देकर संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया समझाई गई। शनिवार से सभी बीएलओ अपने बूथों पर मौजूद रहकर मतदाताओं से आवेदन लेंगे। एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अपना नाम सूची में शामिल करा सकते हैं। राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद समेत जिले की दस निकायों में चुनाव होना है। पूर्व में प्रकाशित सूची में करीब 2.84 लाख मतदाता थे। अब फिर से पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। एक जनवरी 2023 को आधार मानकर नए नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को सभी दसों निकाय व तहसीलों पर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। सदर तहसील सभागार में एसडीएम रमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में बीएलओ को पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित कराने या हटवाने के लिए कोई भी व्यक्ति 11 से 17 मार्च तक बीएलओ को आवेदन दे सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान बीएलओ अपने बूथ और क्षेत्र में रहेंगे। आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। 17 मार्च को अपराह्न तीन बजे तक आने वाले आवेदनों को सत्यापन के बाद मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तय समय के बाद किसी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। एक अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल ने प्रारूप छह, सात और आठ के बारे में समझाया। मतदाता सूची को त्रुटिपूर्ण बनाने के लिए पूरी सतर्कता से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed