फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vomiting, diarrhea killed more than 12 people, three ill

उल्टी-दस्त से तीन की मौत 12 से अधिक लोग बीमार

Sun, 11 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sun, 11 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
जिले में उल्टी-दस्त का प्रकोप थम नहीं रहा। विभिन्न गांवों में आए दिन लोग इससे पीड़ित हो रहे हैं। शनिवार की रात चोपन में दो और नगवां ब्लॉक क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत डायरिया से हो गई जबकि कई अन्य बीमार हैं। कुछ का उपचार सीएचसी में तो कुछ का प्राइवेट नर्सिंगहोमों में उपचार हो रहा। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा संवेदनहीन बना हुआ है। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में विभागीय टीम मौके पर नहीं पहुंच रही।
विज्ञापन


बारिश और मौसम परिवर्तन के बावजूद स्वास्थ्य विभाग दवाओं का छिड़काव नहीं कर रहा, जिसका प्रभाव लोगों पर पड़ रहा है। चोपन प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के निंगा गांव में शनिवार की शाम से ही कई लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। इससे संत कुमार (18) पुत्र रामसुमेर की शनिवार की रात चोपन अस्पताल में मौत हो गई वहीं बरहमोरी गांव निवासी प्रेमलाल (6) पुत्र सुग्रीव की तीन दिन पूर्व गांव में ही मौत हो गई। उधर विनोद (10),  रामकुमार (8) चोपन अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही सविता (23) पत्नी शिव कुमार निवासी निंगा, जोखनी (70) पत्नी बालगोविंद ग्राम बघनारी, मानमती पत्नी मोहन रेक्सहवां टोला डाला, राम सिंह (52) पुत्र जगत निवासी अरंगी चोपन, जयप्रकाश (6) पुत्र रामकुमार निवासी वसुधा, बसंत (80) पुत्र जय सिंह का भी उपचार चोपन सीएचसी में हो रहा। मरीजों ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्था बिल्कुल खराब है। यहां रोगियों के लिए न तो शुद्ध जल की व्यवस्था है और न ही समय-समय पर ड्रिप ही चढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलियारी प्रतिनिधि के अनुसार नगवां ब्लॉक के गंगवा गांव में शनिवार की शाम डायरिया से राजकुमारी (30) पत्नी संतोष की मौत हो गई। जबकि गांव की अतवारी (50), रामखेलावन (55), शिवकुमार (7), जवाहिर (55) का उपचार ढोसरा गांव स्थित एक प्राइवेट डाक्टर के यहां कराया जा रहा। सूचना के बावजूद गांव में चिकित्सकों की टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed