फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Volunteers did path movement on Pratipada of the year

वर्ष प्रतिपदा पर स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Mon, 04 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Volunteers did path movement on Pratipada of the year
ओबरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक। - फोटो : SONBHADRA
वर्ष प्रतिपदा पर रविवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने श्री राम मंदिर के प्रांगण से पूरे नगर में बड़े कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन किया। पथ संचलन के दौरान नगर के प्रमुख चौराहों पर मातृ शक्तियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया।
विज्ञापन

यह पथ संचलन श्री राम मंदिर से आरंभ होकर वीआईपी रोड, सुभाष चौराहा, चोपन रोड, गैस गोदाम रोड, गीता मंदिर रोड, आर्य समाज चौराहा से होते हुए श्री राम मंदिर प्रांगण पहुंचा। मुख्य वक्ता बौद्धिक प्रमुख सुरेंद्र बरनवाल ने स्वयं सेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि हिंदू सदी का प्रारंभ हो चुका है। इसे सिर्फ स्थापित किया जाना है। विशिष्ट वक्ता संघ प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य दिलीप भारद्वाज ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना काल से निरंतर आगे बढ़ते हुए 100 वर्ष पूरा करने वाला है। अध्यक्षता कर रहे जिला सह संघचालक प्रमोद त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इसके पश्चात स्वयं सेवकों ने सामूहिक संघ प्रार्थना की।
विज्ञापन

शक्तिनगर। हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर रविवार शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शक्तिनगर इकाई द्वारा पथ संचलन आयोजित किया गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जय घोष के साथ बड़ी मात्रा में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया। पथ संचलन के लिए ज्वालामुखी कॉलोनी परिसर मैदान में एकत्रित हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शक्तिनगर के सह नगर कार्यवाह आशीष चौबे ने बताया कि संघ पूरे वर्ष में छह उत्सव मनाता है, प्रथम उत्सव वर्ष प्रतिपदा नव वर्ष का होता है। जिला संघचालक केके पुरवार ने कहा कि हिंदू नव वर्ष की तिथि संकल्प की तिथि है। अध्यक्षता सत्य प्रकाश सिंह ने किया की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सह नगर कार्यवाह अनिल चतुर्वेदी, राजीव कुमार, नगर विस्तारक विकास , संतोष राय, विजय दुबे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश टंडन, खुशहाल सिंह, सुजीत सिंह, महानंद गिरी, सौरभ सिंह, यस बंसल, प्रशांत श्रीवास्तव, रवि राय, गुप्तेश्वर सोनी, राजन सिंह, विक्की राय सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed