फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   VLE did not reach 29 villages, Ayushman card was not made, beneficiary returned

29 गांवों में नहीं पहुंचे वीएलई, नहीं बना आयुष्मान कार्ड तो लौटे लाभार्थी

Tue, 27 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
VLE did not reach 29 villages, Ayushman card was not made, beneficiary returned
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चयनित परिवारों के हर सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसके लिए 26 से नौ अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए लगाए गए चार दर्जन से अधिक विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर (वीएलई) सहयोग नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को 29 गांवों में वीएलई नहीं पहुंचे। इस नाते लक्ष्य के सापेक्ष महज दस प्रतिशत ही आयुष्मान कार्ड बन सका है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन अभियान के तहत 1,81,835 लाभार्थी चयनित हैं। चयनित परिवारों में से 1,09,331 परिवारों का आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाया जा चुका है। शेष 72,504 लोगों का कार्ड बनाने के लिए 26 जुलाई से अभियान शुरू किया गया है जो नौ अगस्त तक चलेगा। प्रथम चरण में 154 गांवों में शिविर लगाकर कार्ड बनाया जाना है। डीएम अभिषेक सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को अभियान के तहत प्रतिदिन तीन हजार कार्ड बनवाने का लक्ष्य दिया है लेकिन पहले दिन यानि सोमवार को 66 गांवों में वीएलई नहीं पहुंचे। इस नाते सिर्फ 330 कार्ड ही बना। दूसरे दिन मंगलवार को डोमरिया, किरहुलिया, बेलछ, कुसुम्हा समेत 29 गांवों में वीएलई नहीं गए। 121 गांवों में लगे शिविर में करीब 332 लोगों का ही कार्ड बना। कई शिविर में वीएलई ने लैपटॉप ठीक न होने या नेटवर्क न काम करने का बहाना बनाकर कार्ड नहीं बनाएं। उधर कुछ आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी लाभार्थियों को शिविर तक ले जाकर कार्ड बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे स्वास्थ्य विभाग को पखवारे भर में 45000 कार्ड बनवाना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

प्रदेश में मिला 25वां स्थान
सोनभद्र। शासन स्तर से जिले में अभियान चलाकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन योजना के लाभार्थियों के बनाए जा रहे कार्ड की समीक्षा की जा रही है। योजना से जुड़े रजत मिश्रा ने बताया कि सोमवार को जिले में शिविर लगाकर 330 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। शासन स्तर से पूरे प्रदेश में अभियान के पहले दिन बनाए गए कार्ड की समीक्षा की गई, जिसमें सोनभद्र को 25वां स्थान मिला है। उन्होने बताया कि प्रतिदिन समीक्षा होती है। मंगलवार को बनाए गए कार्ड के रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चयनित परिवारों के हर सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाने केलिए अभियान चल रहा है। शिविर में अनुपस्थित रहने वाले वीएलई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। - डॉ. सुमन जायसवाल, प्रभारी, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed