फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers submitted demand letter to MLC, raised the issue of construction of overbridge

ग्रामीणों ने एमएलसी को सौंपा मांग पत्र, ओवरब्रिज बनवाने का मुद्दा उठाया

Thu, 21 Apr 2022 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers submitted demand letter to MLC, raised the issue of construction of overbridge
शक्ति नगर में एमएलसी को मांग पत्र सौंपते ग्रामीण - फोटो : SONBHADRA
शक्तिनगर में बृहस्पतिवार को पहुंचे विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह विनीत के समक्ष ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण एकजुट हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पत्रक सौंप कर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्याम नारायन उर्फ विनीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड के साथ शक्तिनगर पहुंचे। यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत चिल्काडांड के पंचायत भवन पर हुए कार्यक्रम में जिले के सबसे बड़े पुनर्वास गांव चिल्काडांड की मुख्य समस्या पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने आवागमन समस्या को उठाया और बताया कि रेल लाइन पर ओवरब्रिज के अभाव में जान मुश्किल में डालकर गांव वालों को आना जाना पड़ता है। एक तरफ रेलवे व दूसरी तरफ से कोयला खदान से घिरे पुनर्वास गांव में प्रदूषण की समस्या गंभीर है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजीत कुशवाहा के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भी एमएलसी से मिलकर समस्याएं बताई। इस दौरान ग्राम प्रधान हीरालाल, पन्नालाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, हृदयानंद साहनी काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उधर रास्ते में चोपन, रेणुकूट और अनपरा में भी कई ग्राम प्रधानों समेत अन्य लोगों ने एमएलसी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed