{"_id":"6193ab5837316b14d906a52b","slug":"villagers-stopped-work-on-poor-repair-work-sonbhadra-news-vns622827734","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया मरम्मत कार्य पर ग्रामीणों ने रोकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया मरम्मत कार्य पर ग्रामीणों ने रोकवाया काम
विज्ञापन
दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुड़िसेमर से गुजरने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के मरम्मत कार्य में मानक की अनदेखी पर गुस्साए लोगों ने मंगलवार को काम रोक दिया। ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। काफी हंगामे के बाद जेई की मौजूदगी में ही काम कराने की बात पर ग्रामीण शांत हुए।
रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से मुड़िसेमर, मेदनीखाण, धूमा, छतवा, छतरपुर, हरपुरा, बरखड़ होते निर्माणाधीन कनहर परियोजना तक जाने वाली सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कराया गया था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। इसकी मरम्मत का जिम्मा श्रीनाथ कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत कार्य में मानकों की अनदेखी हो रही है। गड्ढे में मिट्टी डालकर कोरम पूरा किया जा रहा है। इससे एक तरफ सड़क बन रही है तो दूसरी ओर से उखड़ती जा रही है। मंगलवार को मुड़िसेमर के प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव, बीडीसी सदस्य विनोद पासवान, मनोज पासवान, ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने काम रोकवा दिया। मनमानी पर रोक लगाने और जेई को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि 12 गांवों के लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। काफी मशक्कत के बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ है। घटिया कार्य से सड़क फिर उखड़ जाएगी। ठेकेदार उपेंद्र सिंह ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात न बनने पर जेई के आने पर ही काम कराने का आश्वासन देकर ठप कर दिया। विरोध प्रदर्शन में बृज किशोर यादव, लवकुश चंद्रवंशी, शिवकुमार कुशवाहा, डॉ. अखिलेश कुशवाहा, राकेश पासवान, जुगल किशोर चौरसिया, जयप्रकाश यादव, शिवकुमार पासवान, प्रेम खरवार, महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, मोनू प्रसाद, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।