फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers returned disappointed, Consolidation Officer did not arrive

Sonebhadra News: मायूस लौटे ग्रामीण, नहीं पहुंचे चकबंदी अधिकारी

Tue, 20 May 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Villagers returned disappointed, Consolidation Officer did not arrive
घोरावल विकासखंड के भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में विवाद के समाधान के लिए मंगलवार को दिन भर ग्रामीण अधिकारियों के पहुंचने का इंतजार करते रहे। अपराह्न तीन बजे तक भी किसी के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन

भैसवार गांव में चकबंदी में अनियमितता को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जाम लगाकर चकबंदी अधिकारियों का पुतला फूंका था। मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

उन्हें आश्वासन दिया गया था कि मंगलवार को चकबंदी अधिकारी को गांव के प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाकर समस्याओं की सुनवाई करते हुए निस्तारण करेंगे। मंगलवार की सुबह से ही सैकड़ों ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे तक ग्रामीण जमे रहे। कोतवाली पुलिस भी मौके रही, लेकिन चकबंदी अधिकारी के न पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीण घर लौट गए। इस मौके पर ग्राम इकाई अध्यक्ष रामपाल पटेल, शिवपूजन पाल, राममूरत मौर्य, सिद्धनाथ, बिरजू कुशवाहा, संजय यादव, सीताराम मौर्य, रामवृक्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed