{"_id":"60d8aa818ebc3e3296043341","slug":"villagers-protested-and-demand-to-install-new-electric-pole-in-chauna-sonbhadra-news-vns5972806179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौना में नया खंभा लगाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौना में नया खंभा लगाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बभनी के चौना गांव में नया बिजली का खंभा लगाकर आपूर्ति शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। बिना खंभा बदले तार जोड़ने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से आएदिन हादसा हो रहा है। इसके बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली नहीं सुधर रही है। कहा कि बभनी से चौना मार्ग पर सागोबांध गांव तक बभनी सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जाती है। पिछले एक वर्ष से जर्जर तार व खंभा के सहारे 11 हजार वोल्ट की बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई बार शिकायत के बाद भी पोल नहीं बदला गया। जबकि विद्युत पोल मरम्मत के लिए विभाग ने ठेका भी दे दिया है। बताया कि शनिवार की रात चौना गांव मे 11 हजार वोल्ट के तार टूट कर जमीन पर गिर गया था। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि पोल को खुटे से बाध कर करंट दौड़ाया जा रहा है आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग को तार जोड़ने से रोक दिया। ग्रामीणों की मांग है कि पोल बदल कर तार जोड़ा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पोल नही बदला जाता है तब तक तार नहीं जोड़ने दिया जाएगा। खेती के समय को लेकर किसान भी चिंतित हैं क्योंकि खेतों के बीच से ही ग्यारह हजार के तार पोल गये हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में धीरज जायसवाल, श्रवण, जुगेश जायसवाल, माधव सिंह, प्रीतभान सिंह, मोतीलाल, संजय कुमार, राजकुमार, अखिलेश, रामकुमार महेश, बलवंत, धरमदेव, हीरा लाल, ललन हरिओम, राजेश, धीरज जायसवाल, डिम्पल जायसवाल आदि रहे।