Sonbhadra: मुंबई से युवक का शव लेकर आए एंबुलेंस को बनाया बंधक, इतने रुपये मुआवजा लेने के बाद छोड़ा
मुंबई गए सोनभद्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला नेरुईआदामर निवासी युवक की वहां संदिग्ध हाल में मौत हो गई। गुरुवार को एंबुलेंस से शव घर पहुंचा तो लोग उग्र हो गए। एंबुलेंस को बंधक बना लिया और मुआवजे की मांग करते हुए ठेकेदार को बुलाने की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोजी-रोटी की जुगाड़ में मुंबई गए सोनभद्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला नेरुईआदामर निवासी युवक की वहां संदिग्ध हाल में मौत हो गई। गुरुवार को एंबुलेंस से शव घर पहुंचा तो लोग उग्र हो गए। एंबुलेंस को बंधक बना लिया और मुआवजे की मांग करते हुए ठेकेदार को बुलाने की मांग की। पुलिस के हस्तक्षेप और मुआवजे की रकम मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
घरवालों से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश जीविकोपार्जन के लिए ठेकेदार के कहने 11 माह पहले मुंबई काम करने गया था। बीच में कई बार घर आने का प्रयास किया, मगर ठेकेदार की तरफ से उसे छुट्टी नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम फैक्ट्री में काम करते समय दिनेश के सिर पर प्लाईवुड गिर गया था।
शव देखते ही परिजनों में मचा कोहराम
घटना में दिनेश के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। शव लेकर एंबुलेंस गुरुवार सुबह गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों के साथ ही ग्रामीण एंबुलेंस को बंधक बनाकर मुआवजे की मांग करने लगे।
घंटों बाद ग्राम प्रधान कुड़वा सुजीत यादव उर्फ बुल्लू, दीपक जायसवाल और थाना प्रभारी के हस्तक्षेप पर ठेकेदार ने एक लाख रुपये मृतक के पिता के खाते मे मुआवजा के तौर पर ट्रांसफर किया।
घंटों बाद एंबुलेंस को छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक दिनेश तीन भाइयों मे सबसे बड़ा था। दिनेश काम करके अपने घरवालों की आजीविका चलाता था। दोपहर बाद घरवाले दाह संस्कार करने मे जुटे रहे।