फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers doing nightlife for water in Sirwit village

सिरविट गांव में पानी के लिए रतजगा कर रहे ग्रामीण

Sun, 16 May 2021 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Villagers doing nightlife for water in Sirwit village
करमा। विकास खंड करमा के सिरविट गांव में दो माह से पेयजल संकट होने से लोग रात में जाग कर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। महिला सुलभ कांप्लेक्स का हैंडपंप दो माह से खराब पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में 15 हैंडपंप लगाए गए हैं। इसमें तीन हैंडपंप ही इस समय पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र पर लगा हैंडपंप विगत सात साल से खराब पड़ा है। इससे उपकेंद्र पर आने वाले गर्भवती महिलाओं एवं कर्मियों को पानी के लिए मुसीबतें झेलनी पड़ रही है। उन्हें 300 मीटर दूरी से पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन

ब्रह्म बाबा बस्ती में तीन हैंडपंपों में से दो पानी दे रहे हैं। 1000 की आबादी वाली दलित बस्ती में सिर्फ एक हैंडपंप ही पानी दे रहा है, जिसमें सबमर्सिबल लगा हुआ है। उससे भी बिजली के आने पर ही पानी मिल पाता है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली दिन में बहुत कम आती है, शाम होने पर ही बिजली आती है तो लोगों को 12 बजे रात तक जाग कर पानी के लिए लाइन लगाना पड़ता है। सोमारू के घर के पास दो माह से, रामदास के घर के पास एक वर्ष से, नागेश्वर के घर के पास डेढ़ माह से, राजकुमार के घर के पास एक वर्ष से, रामलीला मैदान के पास दो माह से, कृष्णानंद के घर के पास एक माह से हैंडपंप खराब पड़े हैं। ग्रामीणों के अनुसार पानी की समस्या के निराकरण के लिए ब्लॉक व तहसील का चक्कर लगाया जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed