फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrated when transformer was not replaced

Sonebhadra News: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Oct 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated when transformer was not replaced
बीजपुर। नधिरा सब स्टेशन के बकरिहवा फीडर से संबद्ध लीलाडेवा गांव मे 15 दिन से 16 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला है। टोल फ्री पर शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करते हुए ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे श्याम नारायण सिंह, संतोष, अनारकली, मिठाई, बसंतू, दया आदि ने बताया कि गांव में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 15 दिनों से जला है। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया गया। तब इस नंबर से मैसेज आया कि इस संबंध में विभाग के अवर अभियंता महेश कुमार से संपर्क करें। उन्हें निर्देश दिया गया है कि तत्काल ट्रांसफॉर्मर बदला जाय। जब ग्रामीणों ने जेई से इस बाबत संपर्क किया तो ट्रांसफॉर्मर बदलने से आनाकानी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक पखवाड़े से अधिक समय से टोले के दो दर्जन घरों में अंधेरा पसरा पड़ा है। मामले मेें एसडीओ म्योरपुर राहुल सुंदरम का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed